{"_id":"5a0f466e4f1c1b7a548bda5b","slug":"21510950510-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या से श्रीरामलला गर्भगृह की मिट्टी पहुंची काशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या से श्रीरामलला गर्भगृह की मिट्टी पहुंची काशी
Updated Sat, 18 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पंच रामानंदीय लश्करी संप्रदाय साकेत भूषण श्रीराम पीठाधीश्वर महंत शंभू देवाचार्य अयोध्या से श्रीरामलला गर्भगृह की पूर्व संग्रहित मिट्टी का कलश लेकर शुक्रवार को काशी पहुंचे।
अर्दली बाजार स्थित मुस्लिम महिला फाउंडेशन के कार्यालय में नेशनल सदर नाजनीन अंसारी और काशी प्रांत के सेवा प्रमुख पूर्णेंदु उपाध्याय व विशाल भारत संस्थान की महासचिव अर्चना भारतवंशी ने संयुक्त रूप से कलश ग्रहण किया। महंत ने उन्हें इस संकल्प के साथ मिट्टी सौंपी कि वे राम मंदिर निर्माण में सहयोग दें। कहा कि नाजनीन अंसारी दीपावली और रामनवमी पर श्रीराम आरती कर देश में सांप्रदायिक एकता स्थापित करने का काम कर रही हैं। इसलिए इस मिट्टी की उपयुक्त पात्र यही हैं। नाजनीन अंसारी ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व की बात है जो श्रीराम रज मुझे प्राप्त हुआ। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राम मंदिर निर्माण में मुस्लिम महिलाओं का पूरा सहयोग मिलेगा। राम मंदिर का निर्माण हर कीमत पर होगा। शनिवार को वरुणानगरम् कालोनी में इस कलश को स्थापित किया जाएगा।