फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दूसरे दिन ट्रैक्टर, जिप्सी और बाइक में आग लगाई

दूसरे दिन ट्रैक्टर, जिप्सी और बाइक में आग लगाई

Mon, 25 Sep 2017 02:23 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन ट्रैक्टर, जिप्सी और बाइक में आग लगाई
वाराणसी। बीएचयू परिसर में रविवार सुबह भी छात्रों ने उत्पात मचाया। ब्रोचा हॉस्टल के समीप खड़े जेसीबी युक्त ट्रैक्टर, सामजिक विज्ञान संकाय परिसर में खड़ी जिप्सी और बीएचयू परिसर में अलग-अलग स्थान पर खड़ी पांच बाइक को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इस बीच बिरला अ और एलबीएस हॉस्टल के छात्रों ने आगे की रणनीति बनाई।
विज्ञापन

छेड़खानी के विरोध में शुरू हुए प्रदर्शन के दौरान शनिवार की रात छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज के बाद परिसर का माहौल अराजक हो गया था। रविवार सुबह परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों को आराम करते देख उपद्रवी छात्रों के एक गुट ने ब्रोचा हॉस्टल के समीप खड़े जेसीबी युक्त ट्रैक्टर में आग लगा दी। इसके बाद छात्र सामाजिक विज्ञान संकाय पहुंचे और वहां खड़ी जिप्सी में आग लगा दी। आग की लपटें इतनी तेज थी कि समीप की दीवार और ऊपर लगा शेड भी उसके प्रभाव में आ गया। पुलिस जब तक हरकत में आती. छात्र अपने-अपने हॉस्टल लौट चुके थे।
विज्ञापन

चर्चा रही कि हॉस्टलों में उपद्रवी छात्रों के गुट ने पत्थर इकट्ठा कर लिए हैं मगर चेकिंग न होने की वजह से इसकी तस्दीक नहीं हो सकी। शनिवार की रात पुलिस पर तेज धमाके वाले बम और पेट्रोल बम फेंकने के मामले में प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मी और पुलिस कुछ पता नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed