फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ओएमआर शीट बदलते दो दंपति पकड़े गए

ओएमआर शीट बदलते दो दंपति पकड़े गए

Tue, 12 Sep 2017 02:07 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
ओएमआर शीट बदलते दो दंपति पकड़े गए
वाराणसी। काशी विद्यापीठ में धांधली के चलते दोबारा कराई जा रहीं तीन विषयों की प्रवेश परीक्षा में भी गड़बड़ियां रुकने का नाम नहीं ले रहीं। एक दिन पहले एलएलबी की प्रवेश परीक्षा का पर्चा आउट होने के बाद सोमवार को पीजी डिप्लोमा इन नैचुरोपैथी एंड योगा की प्रवेश परीक्षा में दो दंपति ओएमआर शीट बदले पकड़े गए। विश्वविद्यालय प्रशासन ने चारों की प्रवेश परीक्षा निरस्त कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार को काशी विद्यापीठ के सामाजिक विज्ञान संकाय में सुबह 10 बजे से पीजी डिप्लोमी इन नैचुरोपैथी एंड योगा की प्रवेश परीक्षा आयोजित थी। इसमें कुल 582 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा केंद्र के एक ही कमरे में दो दंपति भी परीक्षा दे रहे थे। इन चारों के रोल नंबर का क्रम ठीक आगे-पीछे था। परीक्षा शुरू हुए करीब 45 मिनट हुए थे कि भजन लाल यादव और सरिता ने एक-दूसरे से ओएमआर शीट बदलने लगे, जिन्हें कक्ष निरीक्षक ने पकड़ जांच की गई तो पता चला कि दोनों पति-पत्नी हैं। उनके पीछे बैठे पति-पत्नी सुजीत कुमार यादव और सुनीता को भी ओएमआर शीट बदलने की कोशिश में पकड़ा गया। केंद्राध्यक्ष ने इसकी सूचना विश्वविद्यालय प्रशासन को दी। कुछ देर बाद चीफ प्राक्टर प्रो. शंभुनाथ उपाध्याय पहुंचे और चारों को कमरे से बाहर लाया गया। फिर पूछताछ के बाद चारों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

सवाल ये उठता है कि भजन लाल यादव का नाम ‘बी’ से और सरिता का नाम ‘एस’ से शुरू होता है। ऐसे में दोनों को एक क्रम में रोल नंबर कैसे एलॉट कर दिए गए। इस मामले में रजिस्ट्रार ओमप्रकाश का कहना है कि रोल नंबर के एलॉटमेंट में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। हो सकता है कि उन्होंने फार्म एक साथ भरे हों, इसलिए एक क्रम में रोल नंबर एलॉट हो गया हो। उन्होंने बताया कि चारों की परीक्षा निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed