{"_id":"5999ed7a4f1c1bda448b46e0","slug":"21503260026-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर के साथ फु फेरे भाई ने किया कुकर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर के साथ फु फेरे भाई ने किया कुकर्म का प्रयास
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। चेतगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक 12 वर्षीय किशोर के साथ उसके फु फेरे भाई द्वारा कुकर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़ित किशोर के पिता ने इस संबंध में थाने पर आरोपी और उसके पिता के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
किशोर के पिता ने पुलिस को बताया कि उनके घर आगामी नौ सितंबर को शादी है। उनका बेटा शादी का कार्ड देने नई सड़क स्थित अपने फू फ ा के घर गया था। इसी दौरान फू फ ा के लड़के ने किशोर को अश्लील वीडियो क्लिप दिखाकर उसके साथ कुकर्म का प्रयास किया। किशोर के विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने उसे तीन मंजिले छत से लटकाकर नीचे गिराने की धमकी दी। इसके साथ ही आरोपी ने किशोर को जमकर पीटते हुए मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोर किसी तरह से अपने घर पहुंचा और आपबीती पिता को बताया। पिता ने अपने बहनोई से शिकायत की। किशोर के पिता का आरोप है कि शिकायत करने पर बहनोई ने जान से मारने की धमकी दी है। इस संबंध में चेतगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।