फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   शिक्षक के हमलावरों पर रासुका लगाने की मांग

शिक्षक के हमलावरों पर रासुका लगाने की मांग

Sun, 16 Jul 2017 10:43 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक के हमलावरों पर रासुका लगाने की मांग
बलिया। जनपदीय महाविद्यालय शिक्षक एसोएिसशन की बैठक टीडी के प्रांगण में रविवार को आयोजित की गई। जिसमें कालेज के शिक्षक अंकित श्रीवास्तव पर हुए जानलेवा हमले की भर्तसना की गई। वहीं आरोपियों को पुलिस द्वारा बचाने का आरोप लगाया गया। जिलाधिकारी द्वारा 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी के आश्वासन पर कालेज प्रशासन प्रवेश परीक्षा 20 जुलाई को कराने को तैयार हुआ।
विज्ञापन

कुंवर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. विश्व प्रकाश मिश्र ने कहा कि ऐसे अवांछित तत्वों के चलते विगत वर्षो से मेरा विद्यालय भी 15 से 20 दिनों तक अहसज रहा। कहा कि डा. अंकित श्रीवास्तव का कृत्य प्रदेश सरकार की नकल विहीन परीक्षा कराने की मंशा के अनुरूप था। छात्रों के संख्या बल से शिक्षक सामना नहीं कर सकता। शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी इस घटना से काफी भयाक्रांत है। ऐसी परिस्थिति में यदि जिला प्रशासन इन अवांछित तत्वों को गिरफ्तार कर गैंगेस्टर, रासुका के तहत कार्रवाई नहीं करता है तो जनपद के समस्त शिक्षक कर्मचारी कार्य स्थगन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

वहीं टाउन डिग्री के शिक्षणेत्तर संघ के महामंत्री संजय गहलौत ने कहा कि छात्रों गिरफ्तारी न होने तक हम लोगो ंको कार्य स्थगन के लिए विवश होना पड़ेगा। बैठक में डा. निवेदिता श्रीवास्तव, डा. गणेश पाठक, डा. बब्बन राम, डा.शिवाकांत मिश्र, डा. सुधाकर तिवारी, शिक्षक संघ के महामंत्री डा. रंगनाथ मिश्र, डा. ब्रजेश सिंह, डा. अवनीशचंद्र पांडेय, डा. अखिलेश राय, धीरेंद्र यादव, डा. साहब दूबे, त्रिलोकी नाथ यादव, राजेश कुमार सिंह आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed