फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   2.13 lakh voters increased in five years, highest number of youth voters in Shivpur

Varanasi News: पांच साल में बढ़े 2.13 लाख मतदाता, शिवपुर में युवा मतदाता सबसे ज्यादा

Thu, 25 Jan 2024 04:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
2.13 lakh voters increased in five years, highest number of youth voters in Shivpur
वाराणसी। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो गया है। इस बार बीते लोकसभा चुनाव के मुकाबले 213150 लाख मतदाता बढ़े हैं। 2019 में कुल मतदाताओं की संख्या 28,39,204 थी जो 2024 में बढ़कर 30,52,354 हो गई है।
विज्ञापन

2024 के चुनाव में कुल मतदाताओं में सबसे अधिक भागीदारी महिलाओं की होगी। इस बार महिला मतदाताओं की संख्या भी बढ़ी है। इस बार 1648752 पुरुष मतदाता, 1403428 महिला और 174 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। 2024 की मतदाता सूची के अनुसार इस बार 18-19 वर्ष के 48,854 युवा मतदाता मतदान करेंगे जो 2019 में 28352 थे।
विज्ञापन

---
मतदान करने की दिलाई शपथ
जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में बुधवार को मतदान की शपथ दिलाई गई। सीडीओ ने नमो घाट, डीडीओ ने विकास भवन सभागार, वीडीए वीसी ने वीडीए सभागार, नगर आयुक्त ने नगर निगम, सीएमओ समेत अन्य अधिकारियों ने अपने-अपने दफ्तरों में मतदान की शपथ दिलाई। सीडीओ हिमांशु नागपाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को नमो घाट पर मतदाता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
2024 के मतदाता सूची के आंकड़े एक नजर में
जिले में कुल मतदाता 30 लाख 52 हजार 354
सर्वाधिक महिला मतदाता कैंट विधासभा क्षेत्र में 208274 सर्वाधिक पुरुष मतदाता कैंट विधासभा क्षेत्र में 242259

सर्वाधिक युवा मतदाता शिवपुर विधासभा क्षेत्र में 7148
सबसे कम महिला मतदाता दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में 139564

सबसे कम पुरुष मतदाता दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में 168460

सर्वाधिक युवा मतदाता दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में 3393
------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed