{"_id":"5c9a6fc7bdec221428362921","slug":"201553625031-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राह्मण युवजन सभा के नेता की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राह्मण युवजन सभा के नेता की पिटाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लालानगर (भदोही)। भाजपा की विजय संकल्प सभा में मंगलवार को राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अंबरीष तिवारी की जमकर पिटाई हो गई। मंच के समीप विरोध जता रहे तिवारी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मौजूदगी में लात-घूसों से पीटा। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के कार्यक्रम में उस समय अफरातफरी मच गई, जब मंच के करीब राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा भदोही के जिलाध्यक्ष अंबरीष तिवारी बड़ी संख्या में युवाओं के साथ पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। इस पर भाजपा के कार्यकर्ता भड़क गए और जिलाध्यक्ष समेत कई लोगों की लात घूसों से जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही। बाद में पुलिस ने बचकर भागने का प्रयास कर रहे ब्राह्मण युवजन सभा के जिलाध्यक्ष को हिरासत में ले लिया। उधर सोशल मीडिया के माध्यम से अंबरीष तिवारी ने सांसद वीरेंद्र सिंह के बेटे पर आरोप लगाया कि कार्यक्रम स्थल पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक ने कहा कि मंच पर होने के नाते उन्हें घटना की जानकारी नहीं हे, लेकिन सांसद पुत्र पर लगे आरोप बेबुनियाद हैं। वह कार्यक्रम में थे ही नहीं। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि मंच के समीप मारपीट करने वाले युवक के खिलाफ 151 के तहत केस दर्ज कर चालान किया गया है।