{"_id":"5c76f10fbdec224bbb20ae8c","slug":"201551298831-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नृत्य, संगीत और रैंप वॉक में बिखेरा जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नृत्य, संगीत और रैंप वॉक में बिखेरा जलवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट पहड़िया परिसर में बुधवार को युवा महोत्सव ‘अभ्युदय-19’ का मंच विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा। जिसमें काशी इंस्टीट्यूट, श्रीराम कालेज ऑफ कामर्स, माइक्रोटेक, एंबीशन, सीएट, आरएसएमटी, एसएमएस और जीवनदीप के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ सोलो सिंगिंग से हुआ। जिसमें यश वर्मा, अभिषेक राजपूत और दिव्यांश ने अपने गीतों से सभी को झूमाया। मिमिक्री में रवि शर्मा, प्रज्ञानंद और कुशाग्र जायसवाल ने सभी को गुदगुदाया। सोलो डांस में कोमलदीप और अभिनय पांडेय ने अपने हिप हॉप का जादू चलाया। स्वर्णशिखा ने कथक की आकर्षक प्रस्तुति दी। युवा महोत्सव के पांचवें दिन पारंपरिक संग पाश्चात्य परिधानों में सजधज कर जब कालेज के छात्र मंच पर आए तो लगा जैसे ट्रेेंड मॉडल रैंप पर वॉक कर रहे हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के निर्णायकों में डालिम्स के संगीत टीचर स्मृता बरनवाल और कोरियोग्राफर प्रमोद व दिनेश शामिल थे। कार्यक्रम में चेयरमैन अंकित मौर्य, वाइस चेयरमैन अमित मौर्य, डायरेक्टर डॉ. सारिका श्रीवास्तव, रजिस्ट्रार असीम देव एवं डीन एसएस कुुशवाहा उपस्थित रहे। बेस्ट स्पोर्ट्स की ट्राफी कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग, बेस्ट एक्टिविटी ट्राफी एमबीए विभाग और बेस्ट डिपार्टमेंट ऑफ द ईयर ट्राफी मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग को दी गई। बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर का अवार्ड अलंकृता विश्वकर्मा, वर्षा मौर्या, विधि गुप्ता, बनारसी पटेल, मोहिनी वर्मा, राशि श्रीवास्तव, हरीश शर्मा और शिवानी सिंह को दिया गया।