{"_id":"5c730528bdec22739402bb2e","slug":"201551041832-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। नई दिल्ली जाते समय डिब्रूगढ़ राजधानी पर हो रहे पथराव की चपेट में वंदे भारत एक्सप्रेस भी आ गई। इसमें पायलट केबिन सहित पांच बोगियों के शीशे टूट गए। रविवार को वंदे भारत वाराणसी जंक्शन पहुंची तो रेलवे कर्मचारियों ने इनकी टेपिंग की। इसके बाद ट्रेन नई दिल्ली रवाना हुई।
आधिकारिक सूत्रों की मानें तो शनिवार को अछाला में दूसरी लाइन से गुजर रही डिब्रूगढ़ राजधानी से एक मवेशी कुचल गया। इससे नाराज लोगों ने उस पर पथराव कर दिया। इसी दौरान वहां से गुजर रही वंदे भारत एक्सप्रेस भी पथराव की चपेट में आ गई। पत्थर के टुकड़े ड्राइवर की विंडस्क्रीन और कोच संख्या सी2, सी6, सी7, सी8 और सी13 के शीशों और सी12 के दोनों शीशे के पैनलों पर लगे। इससे काफी क्षति हुई। इससे पहले भी ट्रेन पर कई बार पथराव हो चुका है। सुरक्षा के लिए आरपीएफ को जिम्मेदारी सौंपी गई है, लेकिन रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स सुरक्षा मुहैया कराने में असफल साबित हो रही है।