फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अरुण सिंह-MIRZAPUR

अरुण सिंह-MIRZAPUR

Mon, 25 Feb 2019 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
अरुण सिंह-MIRZAPUR
मिर्जापुर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने रविवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी विकास को मुद्दा बनाएगी। राम मंदिर हमारा चुनावी मुद्दा नहीं है। हालांकि राम मंदिर के लिए पार्टी संकल्पित है। इसे हम पूरा करना चाहते हैं, लेकिन मामला टलता जा रहा है। वह रविवार को महंत शिवाला स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि भ्रष्टाचार, गरीबी और आतंक मुक्त भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है। 2022 तक पीएम मोदी इसे जरूर पूरा करेंगे। केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जनता के लिए काम करते हैं। इसीलिए उन्होंने पूरे देश में सात हजार पेटियां रखवाकर पत्र के माध्यम से जनता की मन की बात जानने की पहल की। वह चाहते हैं कि जनता की राय को घोषणा पत्र में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि देश की जनता सेना के साथ है। राहुल गांधी सदैव उल्टी बातें करते हैं। इससे सेना का मनोबल गिरता है। महा गठबंधन के सवाल पर कहा कि इससे जनता की सोच पर फर्क नहीं पड़ेगा। इसके पहले जब दो युवा नेताओं ने गठबंधन किया था तो शोर हुआ था कि बाजी पलट जाएगी, लेकिन जनता ने दिखा दिया कि वह देश की चिंता करने वालों के साथ है। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के बारे में कहा कि वह सहयोगी दल हैं और सभी को अपनी बात कहने का लोकतंत्र में हक है। हमारा गठबंधन टूटेगा नहीं, बल्कि और मजबूत हुआ है। खुद के चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि उनके पास संगठन का बहुत काम है, इसलिए वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। इस मौके पर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मनोज श्रीवास्तव, संतोष गोयल, विकेश्वर प्रताप सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed