फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दिल्ली रीजन ने एक तरफा मुकाबले में उतर प्रदेश को हराया

दिल्ली रीजन ने एक तरफा मुकाबले में उतर प्रदेश को हराया

Wed, 28 Nov 2018 01:47 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली रीजन ने एक तरफा मुकाबले में उतर प्रदेश को हराया
वाराणसी। दो दिवसीय उत्तरी अंचल फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन पहड़िया स्थित अशोक इंस्टीट्यूट ऑफ टेकभनॉलॉजी एंड मैनेजमेंट के मैदान पर मंगलवार से शुरू हुआ। पहले दिन दिल्ली रीजन और उत्तर प्रदेश रीजन की टीमें आपस में भिड़ीं। एक तरफा मुकाबले में दिल्ली रीजन ने 5-0 से उत्तर प्रदेश रीजन को हराया। बुधवार को दो बजे पंजाब रीजन और दिल्ली रीजन के बीच फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार) की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में दिल्ली रीजन और उत्तर प्रदेश रीजन के बीच मुकाबला शुरू हुआ। पहले हॉफ में दिल्ली रीजन ने दो गोल कर अपनी टीम को2-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे हॉफ में भी दिल्ली रीजन की टीम हावी रही और तीन अन्य गोल कर अपनी टीम को 5-0 की अजेय बढ़त दिला दी। उत्तर प्रदेश की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी।
विज्ञापन

खेल के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय एथलीट रमेश यादव तथा अशोक इंस्टीट्यूट ऑफ टेकभनॉलॉजी के अध्यक्ष अंकित मौर्या व उपाध्यक्ष अमित मौर्या ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त उपेंद्र प्रताप सिंह, सहायक आयुक्त शाहिद इकबाल, प्रतीश सिंह, आकाश सोनकर, मनोज कुमार गुप्ता मौजूद रहे। संचालन प्रवर्तन अधिकारी आरएन सिंह ने किया। पंजाब रीजन और दिल्ली रीजन के बीच फाइनल मुकाबला बुधवार को दोपहर बाद दो बजे शुरू होगा। इसका उद्घाटन अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त गौतम दीक्षित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed