फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कालीन नगरी में सूखे की आहट से किसान सहमे

कालीन नगरी में सूखे की आहट से किसान सहमे

Fri, 20 Jul 2018 12:52 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
कालीन नगरी में सूखे की आहट से किसान सहमे
ज्ञानपुर। मानसून की दगाबाजी के कारण कालीन नगरी पर सूखे का संकट मंडराने लगा है। बरसात के मौसम में भी किसान पानी के लिए तरस रहे हैं। जून में बारिश न के बराबर बारिश। जुलाई में भी अब तक मामला रिमझिम बरसात तक ही सीमित रहा। कुल मिलाकर इस सीजन में अब तक केवल 134 मिली मीटर बरसात हुई है, जो सामान्य से काफी कम है। इससे खरीफ की खेती प्रभावित हो रही है। यही वजह है कि जिले भर में अब तक महज 18 फीसदी ही धान की रोपाई हो पाई है।
विज्ञापन

पर्याप्त बारिश न होने से भदोही जिला सूखे की चपेट में आ गया है। हर रोज आसमान में बादल छाने के बाद भी बारिश नहीं हो रही। जून में दो बार मामूली बूंदाबांदी होने के बाद मानसून बेदम साबित होने लगा। जुलाई में अब तक तीन बार बारिश हुई। जिला प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार अब तक जिले में 134 मिमी बारिश हुई है, जो निर्धारित बरसात का लगभग 51 फीसदी है। अर्थात सामान्य से 49 फीसदी बारिश कम हुई है। मानक के अनुसार अब तक 256 मिमी. बरसात होनी चाहिए थी। मौसम के मिजाज को देखते हुए बेहतर बारिश की उम्मीद धूमिल पड़ती जा रही है। इसका असर धान की खेती पर साफ देखा जा रहा है। धान की खेती का लक्ष्य 28 हजार हेक्टेयर है लेकिन अब तक महज 18 फीसदी ही रोपाई हो पाई है। केवल ऐसे ही किसान रोपाई कर पाए हैं, जिनके खेत नहरों के आसपास हैं या सिंचाई के निजी साधन हैं। अगर जल्द बारिश न हुई तो धान की उपज प्रभावित होगी। उड़द, मूंग, बाजरा, मक्का और ज्वार की खेती पर भी असर पड़ेगा। बरसात के मौसम में खेतों में जमीनें सूखकर दरारें पड़ने लगीं हैं। यह देखकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि किसानों को अब भी उम्मीद है कि बहुत जल्द झमाझम बरसात होगी और हालात सुधर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed