{"_id":"5b216b2c4f1c1bb06e8b7ca3","slug":"201528916780-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को बताए उन्नत खेती के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को बताए उन्नत खेती के तरीके
Updated Thu, 14 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। कृषि विभाग की ओर से बुधवार को विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर जनपद स्तरीय कृषि गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को आधुनिक खेती के तरीकों और तकनीक के बारे में जानकारी दी गई। गोष्ठी में बड़ी संख्या में किसान और कृषि विभाग के अधिकारी पहुंचे थे। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम राजेंद्र प्रसाद ने किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के एक लाभार्थी को प्रमाणपत्र भी दिया गया।
कृषि गोष्ठी में औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने कहा कि कृषि प्रधान देश में किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने वाले अधिकारियों की कार्यशैली को गंभीरता से लिया जाएगा। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कृषि विभाग अपने दायित्व के अनुसार काम करे। जिलाधिकारी ने गोष्ठी में उपस्थित नहर और नलकूप विभागों के अभियंताओं को निर्देश दिया कि खराब पड़े नलकूपों को ठीक कराकर खरीफ खेती के लिए पानी की समुचित व्यवस्था जल्द कराई जाए। वहीं अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि शासन से निर्धारित रोस्टर के अनुरूप विद्युत आपूर्ति के बीच कटौती न हो। इस दौरान जिलाधिकारी ने कृषि विभाग की तरफ से प्रमाण पत्र वितरित किया। इसमें औराई ब्लॉक के कैयरमऊ निवासी कपूर चंद्र को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत एक लाख 46 हजार 371 रुपये का प्रमाण पत्र दिया। इस मौके पर सीडीओ हरिशंकर सिंह, उपनिदेशक कृषि अरविंद सिंह, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरबी मौर्य, जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार, नहर, विद्युत, नलकूप, उद्यान, मत्स्य विभागों के अलावा रामेश्वर सिंह, कृषि वैज्ञानिक आदि मौजूद रहे।