फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जाम से निपटने के लिए ‘टीआरबी’ 0

जाम से निपटने के लिए ‘टीआरबी’ 0

Wed, 04 Apr 2018 02:15 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
जाम से निपटने के लिए ‘टीआरबी’ 0
वाराणसी। शहर में जाम की समस्या से निजात के लिए गुजरात की तर्ज पर टीआरबी (ट्रैफिक ब्रिगेड) यातायात मित्र के इस्तेमाल पर जोर दिया गया। सिगरा स्थित अरिहंत कांप्लेक्स में मंगलवार को हुई वाराणसी विकास समिति की बैठक में जाम की समस्या पर चर्चा हुई। समिति ने शहर की सफाई स्वचालित मशीन से कराने, बेनियाबाग मातृ अस्पताल की दीवार पीछे करने, गोदौलिया कूड़ा घर हटाने, सिगरा स्टेडियम को विश्वस्तरीय बनाने की मांग की। इस कार्य के लिए समिति ने 25 लाख रुपये जमा कराए हैं। वरुणा कारिडोर में तेजी लाने, मच्छरों से राहत पहुंचाने के लिए फागिंग, बंदर, कुत्ता, छुटटा पशुओं से बचाव के लिए समुचित कदम उठाने को कहा गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता कर रहे समिति के अध्यक्ष आरके चौधरी ने सरकार की ओर से कराए जा रहे कार्यों की सराहना की। समिति की पहल पर शताब्दी एक्सप्रेस काशी से चलाने, फुलवरिया फोरलेन, कंवेंसन सेंटर की मंजूरी, आयकर अपीलीय प्राधिकरण के बेंच काशी में खोलने पर, भेलूपुर पावर हाउस की दीवार पीछे कर सड़क बनाने, मरीमाई चौराहे चौड़ा करने पर खुशी जताई गई। प्लानर इंडिया के चेयरमैन श्यामलाल सिंह ने कहा कि शवयात्रियों के लिए मणिकर्णिका घाट पर सुविधाएं बढ़ रही हैं। स्वागत वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरसी जैन, संचालन सचिव राजेंद्र दूबे और धन्यवाद ज्ञापन ग्रामीण बैंक के पूर्व चेयरमैन एसएन त्रिपाठी ने किया। बैठक में लक्ष्मण आचार्य, शिशिर कुमार वाजपेयी, प्रदीप अग्रवाल, शिव कुमार शुक्ल, अनुज डिडवानिया, यूआर सिंह, राहुल मेहता, डा. बीएमडी गुप्ता, एके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed