फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   विपक्षियों ने आंदोलन को हवा देकर फैलाई हिंसा : गिरिराज सिंह 0

विपक्षियों ने आंदोलन को हवा देकर फैलाई हिंसा : गिरिराज सिंह 0

Wed, 04 Apr 2018 02:23 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
विपक्षियों ने आंदोलन को हवा देकर फैलाई हिंसा : गिरिराज सिंह 0
वाराणसी। एससी-एसटी एक्ट में संशोधन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हुए आंदोलन और हिंसा के पीछे सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरिराज सिंह ने विपक्षियों की साजिश बताई है। मंगलवार को यहां आए गिरिराज सिंह ने कहा कि विपक्षियों ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए आंदोलन को हवा देकर हिंसा फैलाई।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने हिंसा पर दुख जताया। कहा कि डॉॅ. भीमराव अंबेडकर को भाजपा ने सम्मान दिया। कांग्रेस ने दलितों के हितों के प्रति गंभीरता बरती होती तो हालात ऐसे नहीं होते। कहा कि मोदी सरकार एससी-एसटी के अधिकारों की रक्षा के प्रति संकल्पित है। पुनर्विचार याचिका दायर करने में केंद्र सरकार की ओर से हुई देरी के बारे में कहा कि सुप्रीम कोर्ट में अवकाश न होता तो चार दिन पहले ही याचिका दायर हो गई होती। कहा कि मोदी सरकार ने दलितों के विकास के लिए जितना कार्य किया, उतना कभी किसी सरकार ने नहीं किया। दलितों के साथ ही युवाओं और महिलाओं तक के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। सबका साथ, सबका विकास के अपने लक्ष्य के प्रति सरकार समर्पित है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed