{"_id":"5a760fd04f1c1b83268b83b2","slug":"201517686736-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पर केंद्रित है धूमिल का लेखन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पर केंद्रित है धूमिल का लेखन
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय सनाताकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर के हिंदी विभाग में शनिवार को आयोजित संवाद, सृजन और नवोन्मेष श्रृंखला में साठोत्तरी हिंदी कविता के हस्ताक्षर सुदामा पांडेय ‘धूमिल’ के व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। डॉ. क्षमा शंकर पांडेय ने कहा कि धूमिल की कविता के केंद्र में आम आदमी है। वे सत्ता के खिलाफ अपने रोष को अभिव्यक्त करते हुए आम आदमी के हित की बात करते हैं। साथ ही आक्रोश और विद्रोह के बीच शांति की भी बात करते हैं।
उन्होंने कहा कि युवा लेखन के लिए राजनीतिक समझदारी बेहद जरूरी है। विशिष्ट वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ. राजकुमार पाठक ने कहा कि धूमिल की कविता में केवल संवेदना ही नहीं अपितु बौद्धिकता भी थी। उसमें किसी प्रकार का बनावटीपन नहीं था। वे सिद्धांत और व्यवहार में अंतर बर्दाश्त नहीं करते थे। कार्यक्रम में शोध पत्र वाचन प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। इसमें पूनम यादव को प्रथम, मनीषा मौर्या को द्वितीय और आराधना मौर्या को तृतीय स्थान मिला। सविता यादव और निधि सेठ को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर डॉ. किरन शर्मा, डॉ. सविता कुमारी श्रीवास्तव, पूनम यादव, मनीषा मौर्या आदि मौजूद थीं। संगोष्ठी का संचालन डॉ. अमित गोयल ने किया।