{"_id":"5a4d3bc64f1c1bd2178b4c76","slug":"201515011014-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा महोत्सव में बीएचयू की टीम मचाएगी धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा महोत्सव में बीएचयू की टीम मचाएगी धमाल
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। गौहाटी विश्वविद्यालय में 5 से 9 जनवरी तक आयोजित 33वीं पूर्वी क्षेत्र युवा महोत्सव में बीएचयू की टीम धमाल मचाएगी। यहां होने वाली गीत, संगीत, साहित्यिक, मंच कला आदि प्रतियोगिताओं में 35 सदस्यीय टीम प्रतिभाग करने के लिए बुधवार को रवाना हुई। यहां अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एमके सिंह ने सभी को जीत की शुभकामना दी।
पांच दिवसीय महोत्सव कला, संगीत, साहित्यिक सहित कुल 26 प्रतिस्पर्धाएं होंगी। जिसमें पूर्वी क्षेत्र की सभी विश्वविद्यालयों के प्रतिभागी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। पांच संवर्गों वाली इस प्रतिस्पर्धा के लिए विश्वविद्यालय में कार्यक्रम समन्वयक डॉ. के ए चंचल के देखरेख में प्रतिभागी दो माह से अभ्यास कर रहे थे। प्रो. एमके सिंह ने बताया कि टीम का नेतृत्व डॉ. बाला लखेंद्र, प्रबंधन डॉ. वंदना गुप्ता द्वारा किया जाएगा जबकि श्रेयांश सिंह, पंकज सिंह, पंकज शर्मा, हंसराज, दुर्गेश पांडेय सहयोग करेंगे।