फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   शीतलहर जारी, कोहरे के आगोश में सूरज

शीतलहर जारी, कोहरे के आगोश में सूरज

Wed, 03 Jan 2018 01:49 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
शीतलहर जारी, कोहरे के आगोश में सूरज
वाराणसी। पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्द हवाओं के चलते वाराणसी सहित पूर्वांचल शीतलहर की चपेट में आ गया है। अगले तीन दिन तक इसी तरह का मौसम रहेगा और ठंड के साथ गलन बढ़ेगी। दिन में धूप न निकलने और धुंध छाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मैदानी भागों में कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात भी बाधित रहा।
विज्ञापन

बाबतपुर मौसम कार्यालय के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सोमवार की तुलना में अधिकतम तापमान .2 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।
विज्ञापन

इससे शीतलहर और तेज हो गई। दिन में तो गलन और ठंड में कुछ राहत थी लेकिन शाम होते ही बढ़ गई। मौसम के बदले मिजाज से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सबसे अधिक बच्चाें, बुजुर्गों और मजदूरों को रही है। बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय के अनुसार जमीन की सतह से एक किमी ऊपर तक शुष्क हवाएं और नीचे पुरवा नम हवाओं के चलते तापमान गिरता जा रहा है। आगामी तीन से चार दिनों तक इसी तरह मौसम रहने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में एक और पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। उसके पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बढ़ने से ठंड एक सप्ताह बाद और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed