फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   संवैधानिक अधिकारियों के संरक्षण के लिए आगे आना होगा

संवैधानिक अधिकारियों के संरक्षण के लिए आगे आना होगा

Thu, 07 Dec 2017 01:58 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
संवैधानिक अधिकारियों के संरक्षण के लिए आगे आना होगा
वाराणसी। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के 62वे महापरिनिर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से उनके व्यक्तित्व पर वक्ताओं ने चर्चा की। बीएचयू समेत कई जगहों पर कार्यक्रमों में लोगों ने संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया गया। इस दौरान अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

बीएचयू के अनुसूचित जाति, जनजाति छात्र कार्यक्रम आयोजन समिति की ओर से केएन उडप्पा सभागार में आयोजित राजनैतिक लोकतंत्र बनाम सामाजिक लोकतंत्र विषयक संगोष्ठी में मुख्य वक्ता दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. राजकुमार ने कहा कि लोकतंत्र में सबसे बड़ी जिम्मेदारी युवाओं पर है और उन्हें अपने हक के लिए आवाज उठाते रहने की जरूरत है। साहित्यकार सूरजपाल चौहान ने भी डॉ. अंबेडकर के लोकतंत्र को लेकर किए गए संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उधर अखिल भारतीय अनुसूचित जाति, जनजाति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन की ओर से अंबेडकर स्मारक कचहरी में सुबह 8 बजे भन्ते गुरुधम्मो की ओर से उपासक, उपासिकाओं को त्रिशरण, पंचशील, बुद्ध वंदना के साथ शुरू कार्यक्रम देर शाम तक चला। कार्यक्रम में बुद्धमित्र मुसाफिर, अरुण कुमार प्रेमी ने बाबा साहब के जीवनी की चर्चा करते हुए उसका अनुसरण करने की बात कही।
विज्ञापन

इस दौरान ओमकारनाथ शास्त्री, विजय राव, जयप्रकाश, आनंद प्रकाश, प्रहलाद, रविंद्र सहित कई लोग मौजूद रहे। एजुकेशनल सोसायटी आफ बुद्धा की ओर से भगवानपुर में भी परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। डीरेका में मंडल रेल प्रबंधक एसके झा की अध्यक्षता में मंडल कार्यालय के प्रेमचंद सभागार कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक-2 पीसी जायसवाल, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी एमके पांडेय, वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी डॉ.आरपी सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ओ एंड एफ) अशोक कुमार सहित अनुसूचित जाति, जनजाति कर्मचारी एशोसिएशन के सदस्यों तथा कर्मचारियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्य वक्ता यूपी कॉलेज पूर्व विभागाध्यक्ष व वर्तमान में तिब्बती संस्थान के एसोशिएट प्रोफेसर डॉ. राम सुधाकर सिंह रहे। बसपा की ओर से अकथा स्थित जानकी वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में अशोक कुमार गौतम, कैलाश नाथ यादव, विरेंद्र सिंह चौहान, दीपचंद चौधरी ने बाबा साहब को याद किया। महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष अधिवक्ता मणिंद्र मिश्र की अगुवाई में डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर बुधवार को कचहरी स्थित उनकी प्रतिमा माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed