फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   200 police personnel from Mission Shakti centers trained in stress management techniques.

Varanasi News: मिशन शक्ति केंद्रों के 200 पुलिसकर्मियों को सिखाए तनाव प्रबंधन के गुर

Wed, 30 Sep 2026 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
200 police personnel from Mission Shakti centers trained in stress management techniques.
दो दिवसीय कार्यशाला में भावनात्मक संतुलन, करुणा और संवेदनशील पुलिसिंग पर दिया गया जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

वाराणसी। महिला अपराधों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने और तनावपूर्ण परिस्थितियों में बेहतर निर्णय लेने के लिए 200 पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। पुलिस विभाग और पीरामल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मिशन शक्ति केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों के लिए दो दिवसीय कॉग्निटिवली बेस्ड कम्पैशन ट्रेनिंग (सीबीसीटी) कार्यशाला हुई। मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, आत्म-जागरूकता और भावनात्मक संतुलन पर विशेष जोर दिया गया। कार्यशाला में पुलिसकर्मियों को बताया गया कि कठिन परिस्थितियों में प्रतिक्रिया देने से पहले अपनी भावनाओं को समझना और उन पर नियंत्रण रखना जरूरी है। इससे न केवल कार्यक्षमता बेहतर होती है, बल्कि आमजन के साथ संवाद और व्यवहार भी अधिक सकारात्मक बनता है। प्रशिक्षण के दौरान ध्यान और एकाग्रता बढ़ाने के अभ्यास कराए गए। समूह चर्चा, गतिविधियों और अनुभव साझा करने के माध्यम से पुलिसकर्मियों को तनाव से निपटने, सहानुभूति रखने और नागरिकों के साथ मानवीय व्यवहार करने के तरीके बताए गए। अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध नम्रिता श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में सीनियर प्रोग्राम मैनेजर संतोष सिंह, तृप्ति मिश्रा, सीमा चक्रवर्ती और ऐमन शाहीन ने सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article