Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   200 players from 11 states will participate in Smriti Handball Competition in varanasi

Sports News: स्मृति हैंडबॉल प्रतियोगिता में खेलेंगे 11 राज्यों के 200 खिलाड़ी, दूधिया रोशनी में होंगे मुकाबले

Thu, 13 Nov 2025 11:32 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 13 Nov 2025 11:32 PM IST
सार

Varanasi News: सीनियर स्मृति हैंडबॉल लोहता के केराकतपुर में खेली जाएगी। प्रतियोगिता में देश के 11 राज्यों के 200 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसमें कुल 26 मुकाबले होंगे।

विज्ञापन
200 players from 11 states will participate in Smriti Handball Competition in varanasi
सीनियर स्मृति हैंडबॉल की जानकारी देते यूपी हैंडबॉल संघ के कार्यकारी महासचिव अमित पांडेय व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी हैंडबॉल एसोसिएशन की ओर से सीनियर स्मृति हैंडबॉल लोहता के केराकतपुर में खेली जाएगी। चार दिवसीय श्याम नारायण पांडेय स्मृति हैंडबॉल प्रतियोगिता में देश के 11 राज्यों के 200 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में कुल 26 मुकाबले होंगे।

विज्ञापन


उक्त जानकारी यूपी हैंडबॉल संघ के कार्यकारी महासचिव अमित पांडेय ने बृहस्पतिवार दोपहर केराकतपुर स्थित वाराणसी पब्लिक स्कूल में आयोजित पत्रकारवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि पहले दो दिन 12-12 मुकाबले खेले जाएंगे जबकि अंतिम दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे।
विज्ञापन


यह प्रतियोगिता 17 से 19 नवंबर तक खेली जाएगी। प्रतियोगिता में खेलने के लिए अलग-अलग प्रदेशों की टीमें 16 नवंबर से आनी शुरू हो जाएंगी। इसके साथ ही टीमों का पंजीकरण शुरू होगा। मुकाबले दो पूलों में होंगे। एक टीम को लीग के आठ-आठ मैच खेलने होंगे। पूल की टाॅप टीमों में फाइनल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूधिया रोशनी में होंगे मुकाबले
मैच सुबह आठ से रात आठ बजे तक खेले जाएंगे। रात्रि के मैच दुधिया रोशनी में होंगे। दोनों कोर्ट पर लाइट का बंदोबस्त कर लिया गया है। उद्घाटन विधायक सुशील सिंह और अंबरीश सिंह भोला करेंगे। विजेता टीम को नकद धनराशि दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed