फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   20-year-old lump removed from 50-year-old patient during surgery at BHU

Varanasi News: बीएचयू में 50 वर्षीय मरीज की सर्जरी कर निकाली गई 20 साल पुरानी गांठ

Thu, 15 Oct 2026 02:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
20-year-old lump removed from 50-year-old patient during surgery at BHU
बीएचयू अस्पताल में डॉक्टरों ने 50 वर्षीय मरीज की बायीं जांघ की सर्जरी कर करीब 20 साल पुरानी गांठ निकाली। पिछले तीन साल में गांठ का आकार तेजी से बढ़ने लगा था। जांघ की मांसपेशियों के भीतर मौजूद गांठ प्रमुख रक्त वाहिकाओं और तंत्रिकाओं के नजदीक थी। इस वजह से सर्जरी चुनौतीपूर्ण थी। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति ठीक है और डॉक्टर उसकी निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

आईएमएस बीएचयू के जनरल सर्जरी विभाग में गाजीपुर निवासी मरीज का ऑपरेशन किया गया। सर्जरी विभाग के डॉ. रामनिवास मीणा ने बताया कि मरीज की अल्ट्रासोनोग्राफी कराई तो बायीं जांघ की मांसपेशियों के भीतर बड़ी, ठोस और विषम संरचना वाली गांठ का पता चला। इसकी स्थिति और आकार को देखते हुए सर्जरी का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

डॉ. मीणा ने बताया कि गांठ के प्रमुख रक्त वाहिकाओं और तंत्रिकाओं के नजदीक होने के कारण ऑपरेशन में विशेष सावधानी बरतनी पड़ी। उन्होंने बताया कि लंबे समय से मौजूद और लगातार बढ़ने वाली सॉफ्ट टिश्यू गांठ की प्रकृति का निर्धारण केवल उसके आकार या बाहरी स्वरूप से नहीं किया जा सकता। निकाली गई गांठ के नमूने की हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच के बाद ही उसका अंतिम निदान हो सकेगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे के उपचार की जरूरत तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्जरी में जनरल सर्जरी विभाग के डॉ. प्रखर जायसवाल, जूनियर रेजिडेंट डॉ. तुषार, डॉ. सवन्ना और डॉ. अंकित मीणा शामिल रहे। एनेस्थीसिया टीम में डॉ. एसपी मिश्रा और जूनियर रेजिडेंट डॉ. पुनीत ने भूमिका निभाई। ऑपरेशन के दौरान नर्स अपराजिता और ऑपरेशन थियेटर तकनीशियन संजय ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed