{"_id":"5cd9cee6bdec22071212cb95","slug":"191557778150-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमिकल की दुकान और नमकीन की फैक्ट्री में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केमिकल की दुकान और नमकीन की फैक्ट्री में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कोतवाली और कैंट थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह केमिकल की दुकान और नमकीन फैक्ट्री में आग लग गई। सूचना पाकर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट बताई गई है।
रामकटोरा निवासी विजय कुमार वर्मा की गोला दीनानाथ इलाके में केमिकल और प्लास्टिक की बोतल की दुकान है। विजय की दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान के अंदर केमिकल के साथ अन्य ज्वलनशील पदार्थ रखे होने के कारण देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के लोगों ने दुकान मालिक के साथ ही फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। दुकान गली में होने का कारण मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी प्रकार आग पर काबू पाया। विजय ने बताया कि दुकान के अंदर लाखों रुपये का माल, काउंटर, फर्नीचर समेत अन्य सामान रखे हुए थे, जो जल कर राख हो गया। उधर, मकबूल आलम रोड स्थित 11 एनडीआरएफ के समीप एक नमकीन फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री मालिक के अनुसार आग लगने से जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने के कारण तेल लगे कुछ बोरे और लकड़ियां जल गई हैं।