फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   छात्रों पर लाठीचार्ज से सीएम नाराज

छात्रों पर लाठीचार्ज से सीएम नाराज

Sun, 14 Apr 2019 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
छात्रों पर लाठीचार्ज से सीएम नाराज
वाराणसी। चेतगंज थाने के सामने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े छात्रों की पुलिस द्वारा लाठियों से की गई पिटाई पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जताई है। मुख्यमंत्री ने पुलिस महकमे के अधिकारियों से कहा है कि दोषी पुलिस कर्मियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करें। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने पाए।
विज्ञापन

10 अप्रैल की शाम दो छात्रों को छींटाकशी के आरोप में चेतगंज थाने में लाकर बैठाया गया था। यह सूचना पाकर एबीवीपी से जुड़े महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय और हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज के छात्र चेतगंज थाने पहुंचे। छात्रों का कहना था कि जब दोनों छात्र के खिलाफ तहरीर नहीं दी गई है तो उन्हें छोड़ दिया जाए। इंस्पेक्टर चेतगंज ने दोनों छात्रों को छोड़ने से इंकार कर दिया तो उन्हें छुड़ाने गए छात्र थाने के सामने सड़क पर बैठ कर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच कहासुनी जारी रही।
विज्ञापन

इसी बीच न जाने क्या हुआ कि इंस्पेक्टर चेतगंज दिनेश प्रकाश पांडेय और थाने के पुलिसकर्मी छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर लाठियों से पीटने लगे। पिटाई में छह से ज्यादा छात्र घायल हुए थे। वहीं, पुलिस की ओर से चेतगंज थाने में तीन नामजद और 20 अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो छात्रों को जेल भेजा गया था। शुक्रवार की शाम शहर आए मुख्यमंत्री को एबीवीपी के छात्र नेताओं ने घटनाक्रम से अवगत कराया तो उन्होंने नाराजगी जताई। इसके साथ ही दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कर अवगत कराने का निर्देश पुलिस महकमे के अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed