फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   यूनिफार्म नहीं, जज्बे का नाम है चौकीदार

यूनिफार्म नहीं, जज्बे का नाम है चौकीदार

Mon, 01 Apr 2019 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
यूनिफार्म नहीं, जज्बे का नाम है चौकीदार
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैं भी चौकीदार संवाद में स्पष्ट किया कि यूनिफार्म नहीं, बल्कि जज्बे का नाम चौकीदार है। समाज के लिए काम करने वाला हर व्यक्ति चौकीदार है। पीएम मोदी के संवाद का लाइव टेलीकास्ट रविवार को भेलूपुर स्थित सिद्धार्थ उपवन में किया गया। इस दौरान वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने उत्साह में खूब नारेबाजी की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि चौकीदार अभियान का पूरे देश में माहौल है। प्रधानमंत्री के बातों और देश भर से पूछे गए सवाल से यह साफ है कि जनता का मिजाज सकरात्मक है।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार, आरक्षण सहित कई मुद्दों पर संवाद में प्रधानमंत्री ने कहा- बालाकोट ऑपरेशन मैंने नहीं, सेना के जवानों ने किया था। हमारे लिए नफा नुकसान नहीं, बल्कि देश सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का बौद्धिक विकास नहीं होता। प्रधानमंत्री के संवाद में मैं भी चौकीदार की टोपी पहने कार्यकर्ताओं ने खूब नारेबाजी की। कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन ने मीडिया से बातचीत में बसपा सुप्रीमो मायावती के ट्वीट पर कहा- कौन क्या कह रहा है उससे कोई मतलब नहीं है। लोकतंत्र में कहीं से भी चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र हैं। एक राष्ट्रीय पार्टी की महासचिव सहित कई लोगों के वाराणसी से चुनाव लड़ने की चर्चा है, मगर वाराणसी से लेकर देश दुनिया तक के लोगों का विश्वास पीएम मोदी पर है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दो जगहों से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा- मेरी भविष्यवाणी है कि वे दोनों जगहों से चुनाव हारेंगे। राम मंदिर पर बोले- यह भाजपा की आस्था का विषय है, इसे पार्टी ने कभी चुनाव का विषय नहीं बनाया। इस दौरान प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, धमेंद्र सिंह, प्रदीप अग्रहरि, नवरतन राठी, सौरभ श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed