{"_id":"5c75a17cbdec2273742764f7","slug":"191551212924-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमेश की पत्नी बोलीं- जी जुड़ायल, मां ने कहा- अबहीं खुश नाही...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमेश की पत्नी बोलीं- जी जुड़ायल, मां ने कहा- अबहीं खुश नाही...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबेपुर (वाराणसी)। पाकिस्तान और पीओके में जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविरों पर भारतीय वायु सेना के हमले और इसमें कई आतंकियों की मौत पर तोफापुर गांव के लोग खुशी से झूम उठे। 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में शहीद तोफापुर निवासी रमेश यादव के परिजनों और ग्रामीणों का कहना था कि 12 दिन बाद उनके माटी के लाल की शहादत व्यर्थ नहीं गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने दृढ़ता दिखाई और वायु सेना के जांबाजों ने बहादुरी दिखाकर पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया। इस दौरान गांव में भारत माता की जय और हर-हर महादेव का उद्घोष भी हुआ।
शहीद रमेश के परिजन और ग्रामीण मंगलवार सुबह से ही टीवी स्क्रीन पर टकटकी लगाए हुए थे। मासूम बेटे आयुष को गोद में लेकर बैठी शहीद की पत्नी रेनू ने कहा कि अब जाकर जी जुड़ायल...। कहते ही रेनू सिसकने लगीं। फिर, खुद को संयत करते हुए कहा कि ऐसी कार्रवाई तब तक होनी चाहिए, जब तक पाकिस्तान से आतंकियों के कुनबे का सफाया न हो जाए...। मोदी जी कार्रवाई जारी रखिएगा...। बेटा जब जवान होगा तो उसे भी भारत मां की रक्षा के लिए सेना में भेजूंगी।
वहीं, शहीद की तस्वीर लेकर उनकी मां राजमती देवी बेसुध बैठी हुईं थीं। कहा, अबही हम खुश ना हई...। जैसे हमरे राम केे आतंकवादी मरलन वैसेही मोदी जी ओन सबके मार के बदला लें...। हमारे कलेजे का टुकड़ा तो चला गया लेकिन अब और किसी की कोख न सूनी हो। शहीद के पिता श्याम नारायण यादव ने कहा कि वायु सेना की कार्रवाई से खुश है। मगर, उपाय ऐसे हों कि देश के किसी और परिवार का बेटा न शहीद हो। शहीद के बड़े भाई राजेश यादव ने कहा कि वायु सेना की कार्रवाई बहुत ही शानदार है। शहीद का भाई होने के नाते सरकार मुझे भी सेना में भर्ती करे ताकि मैं भी देश सेवा के लिए काम आ सकूं।