{"_id":"5c744b72bdec22271f343467","slug":"191551125362-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की वार्षिक परीक्षाएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की वार्षिक परीक्षाएं शुरू
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की वार्षिक परीक्षाएं सोमवार को पहले दिन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। हालांकि करसड़ा स्थित महाविद्यालय में एक नकलची पकड़ा गया। पहली पाली में बीए तृतीय वर्ष के अंग्रेजी और व्यवहारिक हिंदी तथा दूसरी पाली में बीएससी तृतीय वर्ष के भौतिक विज्ञान और वनस्पति विज्ञान की परीक्षाएं हुईं। 201 केंद्रों पर शुरू हुई परीक्षा के दौरान उड़ाका दल के अलावा कुलपति, कुलसचिव ने भी दौरा किया।
कुलपति ने जगतपुर पीजी कॉलेज समेत कई महाविद्यालयों की निरीक्षण किया। वहीं कुलसचिव ने पूर्णोदय महिला महाविद्यालय और रामकिशुन पीजी कॉलेज करसड़ा का निरीक्षण किया। छह उड़ाका दलों की टीमें सुबह से ही परीक्षा केंद्रों का दौरा कर रही थीं। रामकिशुन पीजी कॉलेज पर पहली पॉली की परीक्षा के दौरान एक नकलची को उड़ा दल की टीम ने पकड़ लिया। कुलसचिव साहब लाल मौर्या ने बताया कि जिलों में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई है। कहीं से भी किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली है। बनारस में एक नकलची पकड़ा गया है।
कोड बदलने के लिए जारी किया फार्म
वाराणसी। परीक्षा फार्म में कुछ परीक्षार्थियों ने कोड भरने में चूक की है। पुरुष की जगह महिला का कोड भर दिया है, इससे उनका परीक्षा केंद्र बदल गया है। इस बाबत केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश भेजा गया है कि ऐसे परीक्षार्थियों का विवरण अलग से तैयार करें, अन्यथा उनका रिजल्ट प्रभावित हो सकता है। इसके लिए सोमवार को इसका फार्मेट महाविद्यालयों को जारी किया गया है।