फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आबकारी विभाग के दफ्तर में ठेका संचालक से मारपीट

आबकारी विभाग के दफ्तर में ठेका संचालक से मारपीट

Sat, 26 Jan 2019 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
आबकारी विभाग के दफ्तर में ठेका संचालक से मारपीट
वाराणसी। चौकाघाट स्थित आबकारी विभाग के कार्यालय में बीयर ठेका संचालक निशांत सिंह के साथ सिपाहियों के द्वारा जबरन वसूली, मारपीट और धमकाने का मामला सामने आया है। प्रकरण को लेकर शुक्रवार को निशांत सिंह की तहरीर पर आबकारी विभाग के सेक्टर एक के कांस्टेबल आलोक सिंह, अफजाल सिद्दीकी, एपी सिंह, आशीष मिश्रा और रंजीत और 30 अज्ञात सिपाहियों के खिलाफ जैतपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

महमूरगंज क्षेत्र के मोहिनीकुंज निवासी निशांत सिंह के अनुसार वो अपने नाना ब्रजेंद्र कुमार सिंह के बीयर ठेके की देखरेख करते हैं। आबकारी विभाग के सेक्टर एक में तैनात सिपाही आलोक सिंह बीते साल अक्तूबर माह तक उनके ठेके से रोजाना बीयर और अधिकारियों के नाम पर पैसा वसूला करता था। जब उन्होंने इसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों से की तो उन्हें पता चला कि आलोक को किसी ने ऐसा करने के लिए नहीं कहा है। जिसके बाद निशांत सिंह ने आलोक को बीयर और पैसा देना बंद कर दिया। निशांत 23 जनवरी को चौकाघाट स्थित जिला आबकारी कार्यालय गए तो वहां मौजूद आलोक सिंह ने साथी सिपाही अफजाल, एपी सिंह, आशीष मिश्रा और रंजीत के साथ उन्हें घेर लिया। निशांत ने जब उनका विरोध किया तो कार्यालय में मौजूद अन्य सिपाहियों ने भी उनसे झगड़ा करना शुरू कर दिया। निशांत का आरोप है कि इस दौरान आबकारी विभाग के सिपाहियों ने उनके साथ मारपीट की और बीयर का ठेका निरस्त कराने की धमकी दी। इस संबंध में इंस्पेक्टर जैतपुरा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed