फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मैर्टिनिटी विंग के लिए करना होगा तीन महीने इंतजार

मैर्टिनिटी विंग के लिए करना होगा तीन महीने इंतजार

Thu, 03 Jan 2019 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
मैर्टिनिटी विंग के लिए करना होगा तीन महीने इंतजार
वाराणसी। कबीरचौरा स्थित जिला महिला अस्पताल परिसर में बन रहे मैर्टिनिटी विंग के निर्माण में अभी तीन-चार महीने का समय और लग सकता है। इसके बाद ही मरीजों को इसका लाभ मिलने की संभावना है। हालत यह है कि अभी भवन का काम ही पूरा नहीं हो पाया है और तो और अभी तक पानी की कोई व्यवस्था नहीं हो सकी है। बुधवार को निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने जल्द से जल्द काम करा लेने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में 100 बेड के मैर्टिनिटी विंग का निर्माण सितंबर 2015 में शुरू हुआ था। नियमानुसार इसे डेढ़ साल में बनकर तैयार हो जाना था, लेकिन काम पूरा नहीं हो सका। अब तक स्वास्थ्य मंत्री से लेकर जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारी दौरा भी कर चुके हैं, लेकिन अब तक काम पूरा नहीं हो सका है। मैर्टिनिटी विंग में पानी की आपूर्ति कैसे होगी, इसका फैसला नहीं हो सका है। पिछले दिनों टंकी के लिए गड्ढा खुदवाया गया, लेकिन उसमें एक कुं आ मिलने और पानी निकलने से काम भी बंद हो गया। दोपहर में पहुंचे सीएमओ ने यहां बन रहे कमरों, हाल आदि को देखा और निर्माण करा रही एजेंसी के लोगों से इसे जल्द से जल्द बनवाए जाने को कहा। बताया कि संभावना है कि मार्च महीने तक काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed