फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   वर्दीं पहनें नजर आएंगे परिवहन निगम के चालक-परिचालक

वर्दीं पहनें नजर आएंगे परिवहन निगम के चालक-परिचालक

Sun, 30 Dec 2018 02:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
वर्दीं पहनें नजर आएंगे परिवहन निगम के चालक-परिचालक
वाराणसी। प्रयागराज में अर्धकुंभ और वाराणसी में प्रवासी भारतीय सम्मेलन के आयोजन के मद्देनजर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बीच यात्रियों में विश्वास जमाने को लेकर परिवहन निगम गंभीरता दिखा रहा है। इसके लिए निगम ने अपने सभी बसों के चालक-परिचालकों को हरहाल में वर्दी पहनकर ड्यूटी करने का फरमान जारी किया है। इतना ही नहीं पहली बार संविदा कर्मियों को भी वर्दी उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। इसके लिए सभी डिपो के एआरएम को निर्देशित भी कर दिया गया है कि वे एक सप्ताह में इस व्यवस्था को सुनिश्चित करा दें।
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए निगम ने स्थायी बस चालकों और परिचालकों को वर्दी में रहने का आदेश दिया है। इसके लिए वर्दी का रंग खाकी और स्लेटी भी तय किया है, लेकिन वे वर्दी में नहीं रहते हैं। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उधर, प्रयागराज में शुरू हो रहे अर्धकुंभ और वाराणसी में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर तैयारियों में जुटे निगम ने इसे गंभीरता से लिया है। साथ ही अब सभी संविदा कर्मचारियों को वर्दी देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

....................
करीब डेढ़ वर्ष पहले ही नियमित चालकों को वर्दी उपलब्ध कराई गई थी। निगम के नये आदेश के मुताबिक अब संविदा पर तैनात बस चालकों और परिचालकों को भी वर्दी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए सभी एआरएम को निर्देशित किया गया है कि वे एक सप्ताह में चालक-परिचालकों को वर्दी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि यात्रियों को उन्हें पहचानने में किसी प्रकार की असुविधाओं का सामना न करना पड़े।-केके शर्मा, आरएम, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed