{"_id":"5b917dfc867a557f60165fcd","slug":"191536261628-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में विवाहिता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर। थाना क्षेत्र के बभनौली कला निवासी एक विवाहिता की सारनाथ थाना क्षेत्र के लेढ़ूूपुर गांव के पास प्राइवेट बस की जद में आने से मौत हो गई। इसकी सूचना आते ही घर में रूदन-क्रंदन शुरू हो गया।
इलाके के बभनौली गांव निवासी सुरेश चौहान की पत्नी मंजू देवी (35) सुबह पति के साथ बाइक से वाराणसी खरीददारी करने के लिए गई थी। वापस लौटते समय वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के लेढ़ूूपुर गांव के पास गाजीपुर से वाराणसी की तरफ जा रही प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दिया, जिससे पति-पत्नी गिर पड़े। मंजू बस की तरफ सड़क पर गिर पडी, जिससे बस का पिछला पहिया उसके सर को कुचलते हुए आगे निकल गया। ऐसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक भागने लगा। इस पर वहां मौजूद ग्रामीणों ने घेरेबंदी कर चालक को पकड़ लिया। लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को पकड़ने के साथ ही बस को कब्जे में ले लिया। मृतका के पति से घटना के संबंध में जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतका के पति सुरेश चौहान ने बस चालक के खिलाफ तहरीर दी। उधर मंजू की मौत की खबर आते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग दहाड़े मार कर चीखने-चिल्लाने लगे। रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बिलख रहे लोगों को दिलासा देने में जुट गए। इस दुर्घटना से गांववासियों में शोक की लहर दौड़ गई।