{"_id":"5b33fe1e4f1c1bb1508b4cf4","slug":"191530134046-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमा दर्ज होने के बाद फिर धमकाया0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकदमा दर्ज होने के बाद फिर धमकाया0
Updated Thu, 28 Jun 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रकों की ओवरलोडिंग की शिकायत करने वाले पूर्वांचल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने कैंट थाने में पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के भतीजे सतीश कुमार चौधरी उर्फ नागा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया तो मंगलवार की रात उन्हें एसएमएस भेज कर फिर धमकी दी गई। धमकी से घबराए प्रमोद ने बुधवार को कैंट थाने में एक बार फिर तहरीर देकर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
कैंट थाना अंतर्गत हासिमपुर निवासी प्रमोद ने बताया कि बलिया जिले के चितबड़ागांव स्थित उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम के गोदाम से ट्रकों की ओवरलोडिंग की जा रही थी। उन्होेंने इसकी शिकायत भंडारण निगम के प्रबंध निदेशक से की तो गोदाम के ठेकेदार बलिया के फेफना थाना अंतर्गत कपूरी नरायनपुर गांव निवासी सतीश कुमार चौधरी उर्फ नागा ने 23 जून की रात व्हाट्स एप नंबर पर कॉल और मेसेज भेजकर जानमाल की धमकी दी। इस संबंध में मंगलवार को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया तो रात में फिर एसएमएस भेजकर जानमाल की धमकी दी गई। इस घटनाक्रम से वो और उनका पूरा परिवार भयभीत है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कैंट ने बताया कि कॉल डिटेल और प्रमोद द्वारा उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों की जांच की जा रही है। साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।