{"_id":"5b16fa4a4f1c1bb0318b5503","slug":"191528232522-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूडा की धोखाधड़ी से विधायक खफा, एफआईआर कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूडा की धोखाधड़ी से विधायक खफा, एफआईआर कराई
Updated Wed, 06 Jun 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बेहतर आवासीय सुविधाओं की आड़ में जिला शहरी विकास अधिकरण (डूडा) ने गरीबों के साथ बड़ा मजाक कर दिया है। एक अदद छत की आस में दौड़-धूप और महीनों के इंतजार के बाद उन्हें रहने के लिए दिए गए मकानों में प्लास्टर ही नहीं किया गया है। दरवाजे और खिड़कियां लगाने की जरूरत नहीं समझी गई। यही नहीं, बारिश के दिनों में मकान झोपड़ी से भी बदतर हो जाते हैं, क्योंकि उनमें पानी रिसता है। हैरत की बात यह है कि गरीबों के इन घरों के बनाने के एवज में डूडा पूरा भुगतान हासिल कर चुका है।
मंगलवार को मंगलवार को मवईया वार्ड की जनचौपाल में यह मामला शहर उत्तरी के विधायक रवींद्र जायसवाल के सामने आया। जानकारी के बाद विधायक मौके पर पहुंचे और हकीकत देखी तो दंग रह गए। इससे खफा सत्तारूढ़ दल के विधायक ने सारनाथ थाने में एफआईआर दर्ज करा दी। विधायक ने कहा कि जनता की शिकायतों के आधार पर डूडा के खिलाफ धोखाधड़ी और छल करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जायसवाल का कहना है कि इस मामले में वह चुप नहीं बैठेंगे। जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने वाले अधिकारियों को हर हाल सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।