{"_id":"5adce3b34f1c1b3b0a8b6034","slug":"191524425651-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौसिखिया चालक ने किशोर को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौसिखिया चालक ने किशोर को कुचला, मौत
Updated Mon, 23 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरियावां। क्षेत्र के दानूपुर पश्चिम पट्टी गांव में रविवार की दोपहर एक नौसिखिया चालक ने हैंडपंप पर नहा रहे किशोर का ट्रैक्टर से कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद नाराज ग्रामीणों ने ट्रैक्टर में आग लगा दी। वहीं, किशोर की मौत से परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दानूपुर पश्चिम पट्टी गांव निवासी धोनी उर्फ अनुज (12) पुत्र धनराज बिंद शनिवार को अपने चचेरे भाई की शादी में गया था। रविवार को दोपहर 12 बजे वह बारात से लौटा तो बाल्टी लेकर कुछ दूरी पर लगे हैंडपंप पर नहाने चला गया। इसी दौरान पड़ोसी युवक आनंद पुत्र रमेश बिंद अपना ट्रैक्टर लेकर घर की तरफ जा रहा था। वह अभी ठीक से ट्रैक्टर चलाना नहीं जानता था। हैंडपंप के पास पहुंचने पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर अनुज पर चढ़ गया। आसपास के लोग चिल्लाते हुए मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक अनुज की मौत हो चुकी थी। हादसे से नाराज लोगों ने ट्रैक्टर में आग लगा दी, जिससे ट्रैक्टर धू-धू कर जल गया। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। वहीं, अनुज के घर वालों और शादी में आए रिश्तेदारों में हाहाकार मच गया। वह दो छोटी बहनों गुड़िया और कंचन के बीच इकलौता भाई था। हादसे की जानकारी मिलने पर एसओ सुरियावां सत्येंद्र यादव मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया।