फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   हादसे में बीएसएनएल के रिटायर्ड पीआरओ घायल, पत्नी की मौत

हादसे में बीएसएनएल के रिटायर्ड पीआरओ घायल, पत्नी की मौत

Sat, 21 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
हादसे में बीएसएनएल के रिटायर्ड पीआरओ घायल, पत्नी की मौत
वाराणसी/सेवापुरी। जंसा थाना अंतर्गत भुइली गांव के समीप शुक्रवार को दो कार की आमने-सामने की टक्कर में बीएसएनएल के रिटायर्ड पीआरओ राकेश सिन्हा (64) की पत्नी मृदुला सिन्हा (58) की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल राकेश को दीनदयाल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जबकि, पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह के करीबी पवन सिंह (40) को चितईपुर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर जंसा पुलिस ने दोनों कारों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन

भदोही की अयोध्या पुरी कॉलोनी निवासी राकेश गुरुवार को डीरेका में एक रिश्तेदार के यहां वैवाहिक समारोह में शामिल होने आए थे। शुक्रवार की सुबह कार से पत्नी मृदुला के साथ राकेश घर के लिए रवाना हुआ। उधर, रोहनिया के माधोपुर कोट निवासी पवन सिंह अपनी कार से बाबतपुर एयरपोर्ट पर रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा की अगवानी के लिए जा रहे थे। भुइली गांव के समीप पवन और राकेश की कार में आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। हादसे में घायल तीनों लोगों को पुलिस ने हरहुआ स्थित निजी अस्पताल भेजवाया जहां से डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। दीनदयाल अस्पताल में मृदुला को मृत घोषित कर दिया गया जबकि राकेश का उपचार चल रहा है। उधर, पवन के परिजन उनके उपचार के लिए उन्हें निजी अस्पताल लेकर चले गए। उधर, हादसे के कारण जंसा-रामेश्वर मार्ग पर तकरीबन एक घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed