फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   छोटी बहन का बड़े भाई पर दुराचार का आरोप, मुकदमा दर्ज0

छोटी बहन का बड़े भाई पर दुराचार का आरोप, मुकदमा दर्ज0

Sun, 08 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
छोटी बहन का बड़े भाई पर दुराचार का आरोप, मुकदमा दर्ज0
कछवा रोड। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गांव में भाई-बहन के रिश्ते को कलंकित करने जैसा मामला सामने आया है। छोटी बहन ने अपने ही बड़े भाई पर दुराचार का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं मां-बाप का कहना है कि उनकी बेटी एक युवक के बहकावे में आकर अपने बड़े भाई पर गलत आरोप लगा रही है। इन आरोपों में कोई सच्चाई नही है।
विज्ञापन

मिर्जामुराद क्षेत्र के एक गांव की दलित बस्ती की 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा शनिवार की शाम थाने पहुंची। मिर्जामुराद थानाध्यक्ष को दी गई तहरीर में छात्रा ने आरोप लगाया कि उसका 22 वर्षीय बड़ा भाई एक लंबे अरसे से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। किशोरी की सूचना पर आशा ज्योति केंद्र की बाल संरक्षण अधिकारी निरूपमा सिंह अपनी टीम के साथ उसके पास पहुंचीं और बयान दर्ज करने के बाद तहरीर के आधार पर मिर्जामुराद इंस्पेक्टर से मुकदमा दर्ज करने को कहा। किशोरी की तहरीर पर मिर्जामुराद थाने में दुराचार, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस उसके घर पहुंची तो पता लगा कि बड़ा भाई कहीं भाग निकला है।
विज्ञापन

उधर, किशोरी के मां-बाप ने बताया कि वो मोबाइल पर लगातार किसी युवक से बात करती है। उसे ऐसा करने से बड़े भाई ने मना किया तो वो बाहरी युवक के बहकावे में आकर उसके खिलाफ पुलिस से गलत शिकायत की है। इन आरोपों में कोई सच्चाई नही है वो हमारा काबिल और अच्छा बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जब ग्रामीणों को पता लगा कि उनके गांव की किशोरी ने अपने ही बड़े भाई के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कराया है तो कई सकते में दिखे। गांव सहित आसपास के इलाके के चट्टी-चौराहे की चाय-पान की दुकान पर दर्ज मुकदमे को लेकर देर रात तक तरह-तरह की चर्चाओं का दौर जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed