फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lekhpals on protest Complainants return disappointed from Samadhan Diwas resolution 5 out of 6 cases stalled

लेखपाल धरने पर: समाधान दिवस से निराश लौटे फरियादी, छह में से 5 मामलों का निस्तारण अटका; तहबरपुर पहुंचे DM-SP

Sat, 22 Aug 2026 08:21 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 22 Aug 2026 08:21 PM IST
सार

तहबरपुर में लेखपालों के धरने के कारण शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों को परेशानी हुई। डीएम और एसपी ने लोगों की समस्याएं सुनीं। छह मामलों में पांच का निस्तारण मौके पर नहीं हो सका। लेखपालों की अनुपस्थिति से राजस्व संबंधी मामलों की सुनवाई प्रभावित रही। कई फरियादी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे थे, लेकिन निराश होकर लौटे।

विज्ञापन
Lekhpals on protest Complainants return disappointed from Samadhan Diwas resolution 5 out of 6 cases stalled
संपूर्ण समाधान दिवस। - फोटो : संवाद

विस्तार

वेतन वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर लेखपालों के धरने पर चले जाने का असर शनिवार को थाना समाधान दिवस में भी दिखाई दिया। लेखपालों के नहीं पहुंचने से राजस्व संबंधी मामलों का निस्तारण नहीं हो सका।

विज्ञापन


तहबरपुर में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। यहां छह शिकायतें आईं, जिनमें पांच राजस्व और एक पुलिस विभाग से संबंधित थी। राजस्व के पांचों मामलों का निस्तारण नहीं हो सका और उन्हें संबंधित विभाग को भेज दिया गया।
विज्ञापन


तहबरपुर थाना परिसर में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने राजस्व और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच कर गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने थाना तहबरपुर का निरीक्षण भी किया और व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पवई : लेखपालों की हड़ताल का असर थाना समाधान दिवस में भी दिखाई दिया। लेखपालों के नहीं पहुंचने से राजस्व संबंधी मामलों के निस्तारण में परेशानी हुई। उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार और क्षेत्राधिकारी किरण पाल सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कुल चार प्रार्थना पत्र आए, जिनमें तीन राजस्व से संबंधित थे।

मेजवां : फूलपुर कोतवाली परिसर में कोतवाल देवेंद्र प्रताप सिंह और क्राइम इंस्पेक्टर राजेश मिश्रा की देखरेख में समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान पांच मामले आए, जिनमें दो राजस्व और तीन पुलिस से संबंधित थे। लेखपाल संघ की हड़ताल के चलते किसी भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका।

अतरौलिया : थाना परिसर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक पवन सिंह के नेतृत्व में समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के लेखपालों ने बहिष्कार किया, जिसके चलते कोई लेखपाल थाना परिसर नहीं पहुंचा। केवल कानूनगो मौजूद रहे। वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने बताया कि राजस्व से संबंधित तीन मामले आए हैं। इन्हें कानूनगो के माध्यम से संबंधित लेखपालों को भेजकर निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

अहरौला : थाना समाधान दिवस में फरियादी पहुंचे, लेकिन राजस्व कर्मियों के नहीं पहुंचने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। थाना दिवस में एकमात्र राजस्व निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह मौजूद रहे। थानाध्यक्ष मंतोष कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को राजस्व के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे राजस्व के मामले लंबित रहे। यहां 10 मामले आए थे। प्रार्थना पत्र संबंधित तहसीलों को भेज दिए गए।

मुबारकपुर : एसपी सिटी मधुबन सिंह और क्षेत्राधिकारी आस्था जायसवाल ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में लेखपाल नहीं पहुंचे। एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि कुल आठ प्रार्थना पत्र मिले। इनमें एक पुलिस विभाग और बाकी राजस्व विभाग से संबंधित थे। मौके पर दो प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed