{"_id":"5abbf4bc4f1c1bf0298b46b4","slug":"191522267324-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपीगंज पुलिस ने जालसाल को मुंबई में पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपीगंज पुलिस ने जालसाल को मुंबई में पकड़ा
Updated Thu, 29 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज। चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर दुकानदार के बैंक खाते से 50 हजार रुपये उड़ाने के आरोपी युवक को गोपीगंज पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
गोपीगंज में बैंक आफ इंडिया के पास गंगापुर तलिया थाना कोइरौना निवासी शिव श्याम पांडेय की चाय, कोल्ड ड्रिंक्स की दुकान है। शिव श्याम ने 18 जुलाई 2017 को थाने में तहदीर दी थी कि अपने कार्य में सहयोग के लिए मैंने डुहिया थाना कोइरौना निवासी संदीप कुमार यादव को तीन हजार रुपये महीने की पगार पर रखा था। काम के दौरान संदीप की नीयत खराब हो गई और उसने मेरे बैग में रखी चेकबुक चोरी कर एक चेक निकाल लिया। बाद में संदीप ने चेक पर मेरा फर्जी हस्ताक्षर बनाकर मेरे खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। बैंक में पता करने पर जानकारी हुई कि पैसा संदीप यादव ने निकाला है। इसके बाद उसने काम पर आना बंद कर दिया। खोजबीन करने पर पुलिस को पता चला कि आरोपी मुंबई में है। इस पर प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा ने पुलिस चौकी जंगीगंज के प्रभारी अजय मिश्र के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम को मुंबई रवाना किया। पुलिस ने मुंबई में एक सप्ताह रह कर आरोपी संदीप को गोरेगांव में स्थित एक प्राइवेट फर्म में ड्यूटी के दौरान पकड़ लिया गया। फिर उसे बोरीवली न्यायालय में पेश कर छह दिन की ट्रांजिट रिमांड प्राप्त की। मंगलवार की रात पुलिस टीम आरोपी को लेकर गोपीगंज लौटी। बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया।