{"_id":"5a32e2984f1c1bc45b8bbfd9","slug":"191513284248-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता सर्वे के लिए टीम गठित, 25 हजार का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता सर्वे के लिए टीम गठित, 25 हजार का लक्ष्य
Updated Fri, 15 Dec 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शहर को साफ सुथरा रखने और स्वच्छता सर्वे में अच्छी रैंकिंग के लिए नगर निगम ने 15 टीमें बना दी हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी की अगुवाई में सभी टीमें स्वच्छता एप डाउनलोड कराएंगी ताकि अधिक से अधिक नागरिकों का फीडबैक मिल सके। वजह यह है कि इस बार सबसे अधिक अंक नागरिकों से सफाई के बारे में मिलने वाले फीडबैक पर मिलना है। इसके लिए नगर निगम ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी के अलावा दशाश्वमेध, भेलूपुर, कोतवाली, आदमपुर और वरुणापार के जोनल अधिकारियों अलावा सभी सफाई इंस्पेक्टरों, सफाई सुपरवाइजरों के साथ ही निजी सफाई एजेंसियों को लगा दिया गया है। इसके लिए स्वच्छता एप डाउनलोड कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है ताकि अधिक से अधिक लोग इस एप का उपयोग करें और इस पर अपने इलाकेे की शिकायत इसी के माध्यम से करें। इसके लिए शहर के स्कलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के अलावा विश्वविद्यालयों एवं ंकालेजों के छात्र-छात्राओं से भी एप डाउनलोड कराया जाएगा। इसमें बीएचयू, काशी विद्यापीठ और संपूर्णानंद में अधिक से अधिक एप डाउनलोड कराया जाना है।