फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   राजस्व विभाग किसे कर रहा गुमराह

राजस्व विभाग किसे कर रहा गुमराह

Wed, 27 Sep 2017 02:35 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
राजस्व विभाग किसे कर रहा गुमराह
सेवापुरी। कपसेठी थाना क्षेत्र के कालिका बाजार स्थित मां कालिका देवी के तालाब और भीटे पर हो रहे अवैध कब्जे के मामले में राजस्व विभाग के दावे को उसी का अभिलेख झुठला रहा है। राजस्व विभाग ने जिस भीटे की भूमि पर दूसरे काश्तकार का नाम राजस्व अभिलेख में चढ़ने का दावा किया था, उसकी पुष्टि उसी के अभिलेख नहीं कर रहे। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि भूमि पर कब्जे के मामले में लगे आरोपों की जांच और कार्रवाई नहीं कर राजस्व विभाग किसे गुमराह कर रहा है और क्यूं।
विज्ञापन

बता दें कि कालिका बाजार में आराजी नंबर 31 रकबा 0.6400 हेक्टेयर, आराजी नंबर 32 रकबा 0.8250 हेक्टेयर एवं आराजी नंबर 33 रकबा 0.1540 हेक्टेयर यानी लगभग साढ़े छह बीघा भूमि राजस्व अभिलेख की खतौनी में मंदिर श्री काली जी प्रबंधक शिव प्रसाद गिरी के नाम से तालाब और भीटे के रूप में दर्ज है। उपरोक्त आराजी में किसी अन्य काश्तकार का नाम खतौनी में दर्ज नहीं है। इसके बाद भी मंगलवार को होने वाली पैमाइश को यह कह कर राजस्व विभाग के अधिकारियों ने रोक दिया कि उक्त आराजी में दूसरे काश्तकार का नाम दर्ज हो गया है।
विज्ञापन

राजस्व विभाग के लेखपाल भी मानते हैं कि तालाब और भीटे के आराजी में नहीं बल्कि बगल की आराजी में दूसरे काश्तकार का नाम दर्ज हो गया है। जिससे इस प्रकरण का कुछ भी लेना-देना नहीं। हरिभानपुर के पूर्व प्रधान शिवबंश सिंह, कालिका बाजार के पूर्व प्रधान शेष कुमार सिंह, शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि मंदिर के भीटे की भूमि को कब्जा कराने के पीछे राजस्व विभाग का हाथ है। इसीलिए मामले को उलझाया जा रहा है। वहीं राजातालाब के तहसीलदार ओमप्रकाश श्रीवास्तव अभी भी भीटे पर दूसरे काश्तकार का नाम दर्ज होने का दावा कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed