{"_id":"59a9c43a4f1c1b4f738b4b73","slug":"191504298042-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेजजनों ने सब्जियां बेच कर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेजजनों ने सब्जियां बेच कर जताया विरोध
Updated Sat, 02 Sep 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। युवा कांग्रेस ने बेतहाशा महंगाई और अपराध वृद्धि के मुद्दे पर शुक्रवार को सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। सिंह द्वार, बीएचयू से जुलूस निकाल कर प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सब्जियां बेच कर विरोध जताया। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों से उनकी नोकझोंक भी हुई।
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नीरज त्रिपाठी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव श्वेता राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। रवींद्रपुरी स्थित संसदीय कार्यालय के बाहर उन्होंने विरोध स्वरूप टमाटर और प्याज बेची। बतौर मुख्य अतिथि औरंगाबाद, बिहार के विधायक एवं युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव आनंद शंकर सिंह ने कहा कि भाजपा जब सत्ता में आती है तो जमाखोरों की चांदी हो जाती है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार जनता के साथ विश्वासघात कर रही है। सचिव श्वेता राय ने कहा कि सरकार महंगाई और अपराधि नियंत्रण में नाकाम साबित हुई है। संचालन प्रदेश प्रवक्ता अमित राय, धन्यवाद वसीम अंसारी ने किया। इस दौरान सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडेय, विनय शंकर राय, कन्हैया मिश्र, सिद्धार्थ केसरी, हरीश मिश्र, मणींद्र मिश्र, हर्षवर्धन सिंह, नागेंद्र पाठक, विशाल मिश्र, राघवेंद्र चौबे, जफ रुल्ला जफ र और अरविंद्र गौतम आदि मौजूद थे।