{"_id":"597266d04f1c1b2f2d8b4587","slug":"191500669648-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राक्टर को हटाने की मांग पर अड़े छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राक्टर को हटाने की मांग पर अड़े छात्र
Updated Sat, 22 Jul 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय पर शुक्रवार को तेज बारिश में भी छात्र धरने पर बैठे रहे। चार दिनों से धरनारत छात्र प्राक्टर को हटाने की मांग पर अड़े हैं। कुलपति प्रो. यदुनाथ दूब ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की मांग को देखते हुए शुक्रवार को जांच कमेटी गठित कर दी।
इसके पहले कुलसचिव ने भी महामंत्री नरेंद्र मिश्र को पत्र लिखकर धरना समाप्त करने का निर्देश दिया था। बावजूद छात्रों का धरना जारी है। शुक्रवार को कुलपति के निर्देश पर समस्त संकायाध्यक्षों और कुलसचिव प्रभाष द्विवेदी के संयोजन में जांच कमेटी गठित कर दी गई है। यह कमेटी पूरे प्रकरण की जांच करेगी। धरना प्रदर्शन के दौरान अध्यक्ष प्रिया चौबे, महामंत्री नरेंद्र मिश्र, विवेक कुमार चौबे, अनुराग चौबे, लालता मिश्र, अरविंद कटारे, दिग्विजय सिंह, राहुल उपाध्याय, अतुल कुमार पांडेय, प्रांजल पांडेय, कन्हैया दूबे, भीम, आकाश मिश्रा, प्रभाकर तिवारी उपस्थित रहे।