{"_id":"596b9e994f1c1bb5018b458f","slug":"191500225177-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पर विवाद में किसानों से की वार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पर विवाद में किसानों से की वार्ता
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयप्रकाशनगर। इब्राहिमाबार नौबरार (अठगांवा) में स्पर के विवाद में रविवार को शासन द्वारा गठित टीम के सदस्यों ने भी मौके पर जाकर किसानों से बात की साथ ही स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस टीम में शामिल सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता एसके पाल, अधीक्षण अभियंता एसएफ रिजवी, बाढ़ के सहायक अभियंता अनिल कुमार, आरडी यादव आदि ने किसनों से स्पर के विवाद पर लंबी बात की, किंतु बात नहीं बनी।
किसान वीरबहादुर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, कृष्ण बिहारी सिंह, श्यामबिहारी सिंह, श्यामल, झूलन सिंह, ओमप्रकाश सिंह, शिवशंकर सिंह आदि किसानों की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए सिताबदियारा के रावल टोला निवासी राजकुमार उर्फ जोखन सिंह ने कहा कि हमारी जमीन भी विभाग ने ले लिया और अब पैसा देने में बाढ़ खंड विभाग आज तक हमें गुमराह ही कर रहा है ।
मौके पर पहुंचे मुख्य अभियंता एसके पाल ने यह समझाने का प्रयास किया कि अगामी 17 तारीख को बजट आने के बाद इस संबंध में एक फैसला होने की उम्मीद है । विभाग भी अपनी स्वीकृति दे चुका है । इसके बाद सभी अधिकारी कटान स्थल पर भी गए । मौके पर मौजूद तमाम बिंदुओं की एक रिपोर्ट तैयार कर सभी अधिकारी यहां से रवाना हो गए ।