फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   1856 newly infected, so far 506 patients died.

1856 नए संक्रमित, अब तक 506 मरीजों की मौत

Tue, 27 Apr 2021 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
1856 newly infected, so far 506 patients died.
वाराणसी। जिले में कोरोना के मामले कम नहीं हो रहे हैं। सोमवार को 6082 सैंपलों की रिपोर्ट आई। जिसमें 1856 में कोरोना की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा शिवपुर सेंट्रल जेल में 20, मानसिक अस्पताल में 16 पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा सात मरीजों की मौत भी हुई है। अब तक की मौतों की बात करें तो यह आंकड़ा 500 को पार कर 506 पहुंच गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार 39 जीटीसी में 10, अर्दली बाजार, नाटी इमली, वीडीए कॉलोनी, चांदमारी नई बस्ती, प्रेमचंद नगर कॉलोनी, रघुबीर नगर कॉलोनी, अशोक विहार कॉलोनी पहाड़िया, सोएपुर सहित अन्य जगहों पर नए मरीज मिले हैं। जानकी नगर कॉलोनी, गोपाल विहार कॉलोनी, भेलूपुर पीएचसी, न्यू कॉलोनी ककरमत्ता, सेंट फ्रांसिस कॉलोनी रामनगर, शिवाला, पंचकोट हाउस भेलूपुर समेत अलग-अलग जगहों पर रहने वाले लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि कृष्णा विराट अपार्टमेंट में 12 के अलावा रुद्रा अपार्टमेंट सिकरौल में रहने वाले पॉजिटिव हैं।
विज्ञापन

होम आइसोलेशन में 2186 स्वस्थ
सोमवार को होम आइसोलेशन में कुल 2,186 लोग स्वस्थ घोषित किए गए हैं। अस्पतालों में भर्ती 21 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 58,782 हो गई है। अब तक 41,804 को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं, 506 मरीजों की मौत के बाद कुल 16,472 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां हुई मौत
बीएचयू हॉस्पिटल में भर्ती 52 वर्षीय चंद्रिका नगर निवासी महिला, साकेत नगर कॉलोनी निवासी 67 वर्षीय पुरुष, शिवपुर निवासी 67 वर्षीय पुरुष के साथ ही बरेका हॉस्पिटल में अशफाक नगर निवासी 63 वर्षीय पुरुष, दीनदयाल अस्पताल में भर्ती महामना पुरी कॉलोनी निवासी 75 वर्षीय महिला, ईएसआईसी में भर्ती 64 वर्षीय पांडेयपुर निवासी महिला के साथ ही अनंत हॉस्पिटल में भर्ती अर्दली बाजार निवासी 67 वर्षीय महिला की भी मौत हुई है।

फोटो
प्रधानाचार्य विजय सिंह का कोरोना से निधन
वाराणसी। जिले के खरगीपुर भगवती धाम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय कुमार सिंह (61) का कोरोना से निधन हो गया। बीएचयू सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में उनका इलाज चल रहा था। वह अपने पीछे पत्नी, एक बेटा, दो बेटी भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके भाई और सामाजिक कार्यकर्ता संजय कुमार सिंह ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार हरिश्चंद्र घाट पर किया गया। पुत्र विशाल सिंह ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed