फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   डिजिटल इंडिया ने आम आदमी की शक्ति बढ़ाई

डिजिटल इंडिया ने आम आदमी की शक्ति बढ़ाई

Sun, 30 Dec 2018 02:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
डिजिटल इंडिया ने आम आदमी की शक्ति बढ़ाई
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि डिजिटल इंडिया न्यू इंडिया को नई शक्ति और नई पहचान देगा। इससे आम आदमी की शक्ति बढ़ रही है। यह सरकारी लेनदेन में पारदर्शिता का साधन भी बना है। कहा, बैंकिंग से लेकर जमीन की जानकारी सहित कई सुविधाएं ऑनलाइन हैं। साढ़े चार साल में नेटवर्क तैयार कर तीन लाख से अधिक गांवों में कॉमन सर्विस सेंटर की सुविधाएं पहुंच गई हैं। देश की सवा लाख और यूपी की 29 हजार ग्राम पंचायतें ब्राड बैंड से जुड़ गई हैं। पोस्टल पेमेंट बैंक के जरिए डाकिया ही घर जाकर बैंक का लेनदेन करेगा। 25 हजार पोस्ट ऑफिस यह सुविधा शुरू हो गई है। डिजिटल सेवाओं की शक्ति के माध्यम से एमएसएमई को ऑनलाइन ऋृण स्वीकृत किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने कहा, देश में इंटरनेट यूजर्स की संख्या बढ़ी है। 65 फीसदी इंटरनेट कनेक्शन की बढ़ोत्तरी हुई है। सरकार ने सिटीजन सेंटिंक एप्रोच, मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस के जरिए तमाम प्रक्रियाओं को सरल और सामान्य आदमी की पहुंच में किया है। डिजिटल इंडिया के माध्यम से जन जन के जीवन को आसान बनाया जा रहा है। जन्म-जीवन प्रमाण पत्र, ईपीएफ की सुविधा ऑनलाइन है। दिव्यांगों और वृद्धों के प्रमाणपत्र घर तक पहुंचाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जेम के जरिए यूपी के कारोबारी उठाएं फायदा
डिजिटल इंडिया के केंद्र सरकार की वेबसाइट से जुड़ने के मुद्दे पर कहा सरकार ने ई-मार्केट का बेस बना दिया है। अलग-अलग विभागों के लिए सरकार ने ई-मार्केट बेस बना दिया है। कारोबारी केंद्र और राज्य सरकार को सीधा उत्पाद बेच सकता है। जेम वेबसाइट के जरिए यूपी के कारोबारी फायदा उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब मोबाइल पर जानें पेंशन का स्टेटस
प्रधानमंत्री ने कहा, टेलीकॉम विभाग से जुड़े पेंशन में सहायता देने वाली परियोजना शुरू होने से पेंशन भोगियों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सामान्य योजना के जरिए पेंशन की स्वीकृति से निपटारे तक का काम विभाग करेगा। करीब 11 हजार करोड़ रुपये की पेंशन का भुगतान समय से होगा। पेंशनधारक स्टेटस मोबाइल से ट्रैक कर पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed