{"_id":"5be5e9edbdec225d4c0a97b4","slug":"181541794285-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरी पर पलटा मालवाहक, रोकी गई महामना एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरी पर पलटा मालवाहक, रोकी गई महामना एक्सप्रेस
Updated Sat, 10 Nov 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कैँट रेलवे स्टेशन पर गुरुवार शाम बेड रोल लेकर प्लेटफार्म नंबर पांच पर जा रहा मालवाहक रेल पटरी पर पलट गया। इसके चलते शंटिंग कराई जा रही महामना एक्सप्रेस को रोकना पड़ा। मालवाहक को पटरी से हटाने के बाद ट्रेन प्लेटफार्म पर लग सकी। आरपीएफ ने लापरवाही बरतने पर चालक को हिरासत में लिया और वाहन का चालान कर दिया।
गुरुवार शाम लगभग छह बजे प्लेटफार्म नंबर पांच पर एक मालवाहक बेडरोल लेकर जा रहा था। मालगाड़ी गुजरने के चलते पूर्वी छोर स्थित काऊकैचर के समीप वाहन लेकर खड़ा हो गया। उधर महामना एक्सप्रेस की शंटिंग कराई जा रही थी। इससे पहले की महामना एक्सप्रेस के चलते एक बार फिर पाथवे जाम हो जाए, मालगाड़ी जाते ही चालक ने तेजी से मालवाहक को भगाया। पटरी के समीप वाहन पत्थर से टकराकर पलट गया। सूचना पर महामना को रोका गया। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने लोगों की सहायता से मालवाहक को पटरी से हटवाया।
स्टेशन निदेशक आनंद मोहन सिंह ने बताया कि इस घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित की गई है। दो दिन में जांच रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।