फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बिहार तक छापेमारी पर हाथ नहीं लगा आलोक

बिहार तक छापेमारी पर हाथ नहीं लगा आलोक

Sun, 04 Nov 2018 02:00 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
बिहार तक छापेमारी पर हाथ नहीं लगा आलोक
वाराणसी। जेएचवी मॉल में अंधाधुंध फायरिंग कर दो लोगों की हत्या के मुख्य आरोपी 25 हजार के इनामी आलोक उपाध्याय की तलाश में क्राइम ब्रांच और पुलिस की 12 टीमें पूर्वांचल से लेकर बिहार तक छापेमारी कर रही हैं। मगर न तो आलोक पुलिस के हाथ लगा और न ही उसके साथी दोनों शूटर। इस बीच आलोक की प्रेमिका भी फोन स्विच ऑफ कर गायब है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीमें चंदौली, मऊ, गाजीपुर, सोनभद्र, बलिया और बिहार के भभुआ व आरा में छापेमारी कर चुकी हैं मगर अभी तक खाली हाथ हैं। क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि आलोक के रिश्तेदारों और करीबियों से पूछताछ कर उसके छुपने के संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है। संभावना है कि जल्द ही आरोपी आलोक और उसके साथी ऋषभ सिंह व कुंदन सिंह पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

--------
आपराधिक प्रवृत्ति के छात्र और उनके दोस्त किए जा रहे सूचीबद्ध
जेएचवी मॉल की वारदात के बाद बीएचयू और काशी विद्यापीठ के हॉस्टलों के साथ ही शहर के निजी हॉस्टलों पर भी पुलिस की नजर है। एसएसपी के निर्देश पर थानावार आपराधिक प्रवृत्ति के छात्रों और उनके दोस्तों को सूचीबद्ध किया जा रहा है। इसके साथ ही ऐसे छात्रों की पुलिस निगरानी शुरू करेगी। सभी को ताकीद की जाएगी कि कानून की जद में रहें। जरूरत पड़ी तो ऐसे छात्रों से शपथ पत्र भी लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
रोहनिया और चेतगंज की हत्या को भूली पुलिस
जेएचवी मॉल में दो लोगों की हत्या के बाद पुलिस रोहनिया स्थित विद्यालय के दिव्यांग चौकीदार और चेतगंज के दुकानदार सतीश राय की हत्या को भूल सी गई है। दोनों वारदातों की तफ्तीश रुकी हुई है। हत्यारों की गिरफ्तारी तो दूर पुलिस वारदात की वजह भी नहीं स्पष्ट कर पा रही है। सुभाष पटेल की हत्या 29 सितंबर की रात और सतीश राय की हत्या 25 अक्तूबर की रात की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed