{"_id":"5a7b56af4f1c1b05738b6214","slug":"181518032559-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से जूझते रहे राहगीर और व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से जूझते रहे राहगीर और व्यापारी
Updated Thu, 08 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज। नगर के बुधवार को जाम के कारण दिन भर राहगीर और स्थानीय व्यापारी परेशान रहे। पुलिस की लापरवाही के चलते नो इंट्री में बड़े वाहन घुसने और आड़े-तिरछे वाहन खड़े करने से अंजही मोहाल और खड़हट्टी मोहाल में जबरदस्त जाम रहा। इससे आवागमन में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। साथ ही रामपुर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार करने जाने वाले लोगों को रास्ता बदलकर अतिरिक्त चक्कर काटना पड़ा।
पुलिस की ओर से नो एंट्री का पालन नहीं कराने पर व्यापारियों में रोष व्याप्त है। गोपीगंज नगर पालिका क्षेत्र के अंजही मोहाल और खड़हट्टी मोहाल में इन दिनों छोटे-बड़े वाहन गली में ही खड़े होकर सामान उतारने और लादने का काम करते हैं, जिससे पूरा रास्ता जाम रहता है। जाम इतना जबरदस्त रहता है कि पैदल चलना भी लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है। जबकि नगर में नो एंट्री का नियम काफी समय से लागू है। स्थानीय पुलिस के चलते नो एंट्री का पालन नहीं हो पा रहा है। वहीं जाम के चलते गांव और आसपास के लोग भी खरीदारी के लिए बाजार आना-जाना बंद कर दिए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग चौराहे से रामपुर गंगा घाट पर शव का अंतिम क्रिया करने के लिए ले जाने वाले लोग भी अंजही मोहाल के रास्ते से होकर जाते हैं। जाम के चलते पुन: लौट कर दूसरे रास्ते से उन्हें रामपुर घाट आना जाना पड़ रहा है। इससे लोग पुलिस को कोसते नजर आते हैं। नागरिकों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से नो एंट्री का पालन कराने की मांग की है।