{"_id":"5a7b55b64f1c1bf17b8b6163","slug":"181518032310-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदीप और अनीता ने जीती रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदीप और अनीता ने जीती रेस
Updated Thu, 08 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। डीघ क्षेत्र के बनकट गांव में पूर्व ओलंपियन स्व. गुलजारा सिंह की स्मृति में आयोजित क्रॉस कंट्री रेस शुक्रवार को आयोजित की गई। बालक वर्ग में संदीप कुमार बिंद और बालिका वर्ग में अनीता ने अन्य प्रतिभागियों को पीछे छोड़ रेस जीती। इससे पहले रेस को गांव के गेट से हरी झंडी दिखाकर मुख्य अतिथि बीएचयू के प्रो. सुखमहेंद्र सिंह ने रवाना किया।
इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों को मेहनत और अनुशासन की सीख देते हुए कहा कि लक्ष्य की प्राप्ति के लिए इन गुणों का होना जरूरी है। कहा कि खिलाड़ियों को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अपना सर्वोत्तम प्रयास करना चाहिए। बालक वर्ग में संदीप को पहला, विजेंद्र को दूसरा और मनोज कुमार को तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग में अनीता ने सबसे तेज दौड़कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि दीपू पाल को दूसरा और ममता को तीसरा स्थान मिला। कार्यक्रम का संचालन प्यारेलाल राजभर ने किया। इस अवसर पर रामआसरे सिंह, कैलाशनाथ पाल, पवन राजभर, नन्हकू बिंद, मुन्नालाल पटेल, विजय वर्मा, रामपति वर्मा, धमेन्द्र, मनोज, विमलेश आदि मौजूद रहे।