{"_id":"59c96ea44f1c1bce538b4661","slug":"181506373284-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार ने मंदिर की भूमि का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार ने मंदिर की भूमि का लिया जायजा
Updated Tue, 26 Sep 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवापुरी। कपसेठी थाना क्षेत्र के कालिका बाजार स्थित मां कालिका देवी मंदिर के तालाब और भीटे की भूमि पर अवैध कब्जे का सोमवार को राजातालाब के तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। पूर्वाह्न तहसीलदार की अगुवाई में राजस्व विभाग की टीम गांव में पहुंची तो कब्जेदारों में खलबली मच गई। जबकि ग्रामीणों में सार्थक पहल की उम्मीद जगी।
तहसीलदार ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने तालाब और भीटे का निरीक्षण किया। साथ में चल रहे राजस्व विभाग के लोगों ने भी अभिलेखों के आधार पर मामले को समझने की कोशिश की। घंटा भर के लगभग यहां रहे राजस्व विभाग को ग्रामीणों ने भी अहम जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों ने कहा कि मंदिर के नाम से तालाब और भीटा राजस्व अभिलेख में दर्ज है, फिर दबंगों ने कब्जा कैसे कर लिया। लोगों ने भूमि को कब्जामुक्त कराने के साथ ही प्रकरण की गहराई से जांच की मांग की। उधर, तहसीलदार ने बताया कि तालाब और भीटे का निरीक्षण किया गया। संबंधित राजस्व टीम को मंगलवार को पैमाइश करने का आदेश दिया गया है। अवैध कब्जेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।